फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Salary scam of Sri Muni Inter College

कानपुर: श्रीमुनि इंटर कॉलेज का वेतन घोटाला, एक करोड़ का फर्जीवाड़ा, दस्तखत करने वाले अफसर भी फंसेंगे

Mon, 18 Jan 2021 01:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Jan 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
Salary scam of Sri Muni Inter College
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में गोविंदनगर स्थित श्री मुनि इंटर कॉलेज में हुए वेतन घोटाले में क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में एक करोड़ रुपये के घोटाले की पुष्टि हुई है। एक बाबू समेत तीन कर्मचारियों की भूमिका अहम पाई गई है।
विज्ञापन


इनमें एक महिला कर्मचारी है। इन कर्मचारियों के साथ-साथ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने वाले कॉलेज के प्रशासनिक अफसर भी फंसेंगे। सोमवार को क्राइम ब्रांच दफ्तर में वादी और आरोपियों के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन


एक बाबू और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने फर्जीवाड़ा कर अपना वेतन बढ़ा लिया था। 2012 से यह खेल चल रहा था। पिछले साल जनवरी में घोटाला सामने आया था। डीआईओएस ने गोविंद नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब करीब 73 लाख रुपये के घोटाले की बात सामने आई थी। केस की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गई थी। क्राइम ब्रांच के एक अफसर ने बताया कि घोटाले की रकम एक करोड़ होने की पुष्टि हुई है।

इसमें कॉलेज के बाबू अविनाश, चपरासी बिहारी लाल और राजेश्वरी की मुख्य भूमिका पाई गई है। इन्होंने खाते खुलवाकर रकम जमा की है। एसपी क्राइम डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि वादी और आरोपियों को सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।


बाबू ने किया खेल, अफसरों ने आंख बंद कर किए दस्तखत
क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि बाबू अविनाश ने दो खाते खुलवाए थे, वहीं राजेश्वरी व बिहारी लाल ने एक-एक खाता खुलवाया था। बाबू ने फर्जीवाड़ा किया और दस्तावेजों में हेरफर किया। उन्हीं दस्तावेजों के सहारे अफसरों से वेतन पास करवा लिया। अफसर बगैर जांच पड़ताल के हस्ताक्षर करते रहे। वेतन की रकम अपने-अपने खातों में जमा करते रहे। क्राइम ब्रांच ने बैंक से इससे संबंधित सभी दस्तावेज ले लिए हैं। ये आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed