{"_id":"61bce814734b796bf862cb9e","slug":"salary-of-bsa-and-accounts-officer-stopped-on-pending-payment-of-pensioners-akbarpur-news-knp6701572116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों का भुगतान लंबित मिलने पर बीएसए व लेखाधिकारी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों का भुगतान लंबित मिलने पर बीएसए व लेखाधिकारी का वेतन रोका
विज्ञापन
कानपुर देहात। डीएम जेपी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित पेंशन के प्रकरणों को जल्द निपटाएं। प्रकरण लंबित होने पर बीएसए व लेखाधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के छह माह पूर्व से ही पेंशन के पूरे प्रपत्र पूर्ण कराते हुए संपूर्ण कार्रवाई कर ली जाए। इससे संबंधित कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के दिन ही देयकों का भुगतान कर दिया जाए। जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारी को पेंशन के लिए विभागों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
डीएम ने वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पांडेय से कहा कि पेंशनरों के बारे में विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्षों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए चेक लिस्ट उपलब्ध करा दी जाए। यहां बेसिक शिक्षा विभाग के पेंशनरों की समस्याओं को सुना गया।
विज्ञापन
भुगतान लटका होने की शिकायत पर डीएम ने पेंशनर्स के सभी भुगतान पूर्व न होने तक बीएसए व लेखा अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। यहां डीएफओ अनिल कुमार द्विवेदी, डीआईओएस अरविंद कुमार, बीएसए सुनील कुमार, एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, सीएमएस डॉ. वंदना सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अंजलि शर्मा आदि मौजूद रहे।