फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sakshi Maharaj's big statement on Delhi violence, named the incident as pathar jihad

साक्षी महाराज का बड़ा बयान: बोले-दिल्ली की हिंसा पत्थर जिहाद, मदरसे और मस्जिदें सही दिशा में नहीं चल रहे

Sun, 17 Apr 2022 05:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Apr 2022 05:03 PM IST
सार

अजान पर विवादित बयान देने के बाद साक्षी महाराज ने दिल्ली हिंसा को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने दिल्ली की घटना को पत्थर जिहाद बताया है। 

विज्ञापन
Sakshi Maharaj's big statement on Delhi violence, named the incident as pathar jihad
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को दिल्ली में हुई पत्थरबाजी की घटना पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे पत्थर जिहाद का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से पत्थर चलाए गए हैं। इसमें विपक्षी दलों का भी हाथ हो सकता है। सांसद ने कहा कि कुछ लोग हिंदू मुस्लिम एकता पर नींबू निचोड़ने का काम कर रहे हैं। अभी तक कश्मीर के लोगों पर ही पत्थर फेंकते हुए देखा। अब रामनवमी के दिन पूरे देश में पत्थर फेंके गए। हनुमान जयंती पर दिल्ली में घटना भी दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से स्थितियां बदलती जा रही हैं। उससे लगात है कि मदरसे और मस्जिदें दोनों सही दिशा में नहीं चल रहे हैं। मस्जिद में जुमा की नमाज होगी और वहां से निकलकर लोग पत्थर मारेंगे। सवाल किया कि क्या वहां पर पत्थर मारना सिखाया जाता है। कहा कि आज तक दुर्गा मंदिर, गुरुद्वारे, हनुमान मंदिर से निकलकर क्या किसी ने पत्थर फेंका। मुसलमानों के एक भी त्योहार पर हिंदुओं ने पत्थर नहीं फेंका। 

विज्ञापन

साक्षी महाराज ने कहा कि अगर मदरसों व मस्जिदों से आतंकी निकलेंगे, तो सरकार जांच कराएगी। जांच में मिलेंगे, तो सरकार प्रतिबंध भी लगाएगी। सांसद ने कहा कि अगर पत्थर फेंके जाएंगे, तो बुलडोजर भी चलेगा। 

उन्होंने कहा कि ना मैं लाउडस्पीकर पर अजान का पक्षधर हूं और ना ही हनुमान चालीसा का। इसलिए सरकार से आग्रह करता हूं कि हिंदू, मुसलमान के लिए एक ही नीति हो। सांसद ने कहा कि चाहे दिल्ली के केजरीवाल हों या राजस्थान के गहलोत, चाहे छत्तीसगढ़ वाले हों या अपने प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से जहर घोलने का काम करने वाले हो। मोदी सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed