{"_id":"62ee2b4f15fdf214a911cbd0","slug":"sakshi-maharaj-gave-big-statement-against-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: साक्षी महाराज बोले- कांग्रेस ने देश के बटवारे और आजादी को लेकर जो भी किया उससे कालिख पोत ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: साक्षी महाराज बोले- कांग्रेस ने देश के बटवारे और आजादी को लेकर जो भी किया उससे कालिख पोत ली
Sat, 06 Aug 2022 02:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Aug 2022 02:24 PM IST
सार
सांसद साक्षी महाराज (Sakshi maharaj) ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के बटवारे और आजादी को लेकर जो भी किया उससे कालिख पोत ली है। अब कांग्रेस मुक्त भारत हो गया है।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पहली बार वीवीआईपी ट्रेन बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव हुआ। नई दिल्ली से ट्रेन में बैठकर उन्नाव जंक्शन पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने इसे बड़ी सफलता बताया। कहा कि शताब्दी एक्सप्रेस का भी ठहराव शुरू कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव व राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
इस मौके पर सांसद ने कहा कि बिहार से नई दिल्ली तक चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आज प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रयास से उन्नाव में रुकना शुरू हुई है। कांग्रेस के देश भर हो रहे प्रदर्शन पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने देश के बटवारे और आजादी को लेकर जो भी किया उससे कालिख पोत ली है।
विज्ञापन
अब कांग्रेस मुक्त भारत हो गया है। तिरंगा को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव की टिप्पणी पर कहा कि हर घर तिरंगा यदि दंगे के लिए है तो फिर राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए क्या होगा। दंगा तो सपा कराती रही है। जब से योगी और मोदी की सरकार आई है तब से दंगाई सिर नहीं उठा सके हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी द्वारा चुनावों में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की बात पर सांसद ने कहा कि जब वह हारते हैं तो आरोप लगाते हैं। ईडी के छापों पर सांसद ने कहा कि काला धन निकालने के लिए कहा जाता रहा है, अब निकल रहा है तो परेशानी हो रही है। इस मौके पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, ओमेंद्र लोधी, मुर्तजा हैदर रिजवी, हिंदू जागरण मंच के प्रभारी विमल, स्टेशन मास्टर एचएस मेहंदी भी मौजूद रहे।