फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sakshi maharaj comment on rahul gandhi

साक्षी महाराज ने किया कटाक्ष, बोले- ’राहुल के हिंदू होने पर है संदेह’

Sat, 08 Oct 2016 11:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj comment on rahul gandhi
जनता के बीच बोलते साक्षी महाराज
उन्नाव जिले के भाजपा से सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी के हिंदू होने पर आशंका जताते हुए कहा कि उन्हें राहुल गांधी के हिंदू होेने पर भी शंका है। वहीं उन्होंने कपिल सिब्बल को गायों के हत्यारे की संज्ञा दे डाली।
विज्ञापन

 

शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। वह सदर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव मक्कापुरवा में उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे। उन्होंने राहुल गांधी के मूल में खोट होने की कही बात कही।

विज्ञापन

 

साक्षी ने कहा कि राहुल जब हिंदू ही नहीं हैं तो उन्हें हिंदुस्तान और भारतीय सेना से कैसे प्यार हो सकता है। वहीं साक्षी महाराज ने कपिल सिब्ब्ल को गायों का हत्यारा बताते हुए कहा कि सिब्बल के कत्लखाने चलते हैं। साक्षी ने देश के बंटवारे में हुए खून खराबे व सिखों की हत्या के लिए कांग्रेस को ही स्वर्ण मंदिर हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed