{"_id":"6850646028f48ef0d502d411","slug":"saifai-wrestlers-won-seven-medals-in-wrestling-etawa-news-c-216-1-etw1002-126807-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कुश्ती में सैफई के पहलवानों ने जीते सात पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कुश्ती में सैफई के पहलवानों ने जीते सात पदक
विज्ञापन
सैफई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के पहलवानों ने नंदिनी नगर, गोंडा में 14 व 15 जून को आयोजित अंडर-15 स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। सैफई हॉस्टल के पहलवानों ने कुल सात पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल रहे।
प्रतियोगिता के 41 किलोग्राम ग्रीको रोमन शैली में कृष्णा और 44 किलोग्राम ग्रीको रोमन में आलोक ने स्वर्ण पदक जीता। फ्री-स्टाइल 41 किलोग्राम वर्ग में पवन, 52 किलोग्राम में अनुराग और ग्रीको रोमन 52 किलोग्राम वर्ग में राजवीर ने रजत पदक प्राप्त किए। वहीं 41 किलोग्राम फ्री-स्टाइल में सत्यम और 75 किलोग्राम फ्री-स्टाइल में अभिनाश गौड़ ने कांस्य पदक हासिल किया।
प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि कॉलेज और जिले दोनों के लिए यह गर्व का विषय है। कुश्ती प्रशिक्षक कमलेश कुमार यादव ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 20 से 22 जून तक नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित की जाएगी।