{"_id":"67cb3fcb7f09ec5ba60bb71a","slug":"saifai-sports-college-defeated-lakhimpur-by-7-2-etawa-news-c-216-1-etw1002-122434-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज ने लखीमपुर को 7-2 से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज ने लखीमपुर को 7-2 से रौंदा
विज्ञापन
सैफई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही राज्यस्तरीय आमंत्रण पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच मैच खेले गए। इन मुकाबलों में सैफई ने लखीमपुर को, मिर्जापुर की टीम ने बस्ती को, गाजीपुर ने हरदोई, पीलीभीत ने कानपुर को हराकर जीत हासिल की। वहीं फर्रुखाबाद व लखीमपुर के बीच कड़ी टक्कर रही और यह मैच एक-एक की बराबरी पर रहा।
शुक्रवार को पहला मैच स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और लखीमपुर के बीच खेला गया, जिसमें सैफई की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लखीमपुर को 7-2 के बड़े अंतर से हराया। सैफई के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए और लखीमपुर की रक्षापंक्ति को भेदते हुए एक के बाद एक सात गोल दागे। सैफई के फारवर्ड खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल और गोल पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
दूसरा मैच मिर्जापुर और बस्ती की टीम के बीच हुआ। इस कड़े मुकाबले में मिर्जापुर ने 1-0 से जीत दर्ज की। मिर्जापुर के डिफेंस और मिडफील्ड ने बस्ती को कोई खास मौका नहीं दिया और अपनी टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। तीसरा मैच गाजीपुर और हरदोई के बीच खेला गया, जिसमें गाजीपुर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हरदोई को पराजित किया।
विज्ञापन
चौथा मैच पीलीभीत और कानपुर की टीम के बीच हुआ। पीलीभीत की टीम ने पूरे मैच में शानदार खेल दिखाते हुए कानपुर को 4-1 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दिन का पांचवां और अंतिम मुकाबला फर्रुखाबाद और लखीमपुर के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों ने एक-एक गोल दागा और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।
निर्णायक पैनल में शनि कनौजिया, जनमेजय चौरसिया, मोहन, अशोक कुमार सिंह, विनीत कुमार, अमल कुमार, अमित शर्मा, विनय कुमार, आकाश सिंह, विवेक दत्त और कर्मवीर प्रजापति शामिल रहे।