{"_id":"5f7b52038ebc3e9be27d9473","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-said-that-opponents-are-spreading-confusion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विरोधी फैला रहे भ्रम, खत्म नहीं होगा न्यूनतम समर्थन मूल्य: साध्वी निरंजन ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधी फैला रहे भ्रम, खत्म नहीं होगा न्यूनतम समर्थन मूल्य: साध्वी निरंजन ज्योति
Mon, 05 Oct 2020 10:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि बिचौलिया और विरोधी दल किसानों में भ्रम फैला रहे हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य कभी खत्म नहीं होगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में यह बात कही गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के हित में यह क्रांतिकारी कानून लाए तो यही विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान खाद के लिए पहले लाइन लगाकर लाठियां खाते थे।
केंद्र सरकार ने किसानों को खाद और बीज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराया है। खाद को नीम कोटेड करने से खाद की कालाबाजारी रुकी है। बिचौलिया नहीं चाहते हैं कि किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य मिले।
विज्ञापन
इससे वह किसानों को बरगला रहे हैं। हर साल रबी और खरीफ की फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार ने वन नेशन, वन राशनकार्ड का नियम बनाया, उसी तरह कोई भी किसान अपनी उपज देश के किसी भी बाजार में ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से बेच सकता है।

उन्होंने कहा कि उपज के जो मूल्य निर्धारित किए जाएंगे, उससे कम पर खरीदने वालों पर एफआईआर होगी। कोरोना महामारी के दौरान गेहूं के उपार्जन केंद्रों को डेढ़ गुना तथा दलहन, तिलहन केंद्रों को तीन गुना बढ़ाया गया है।
बुंदेलखंड की पेयजल समस्या को वह अच्छे से जानती हैं। केंद्र सरकार नलों के माध्यम से हर घर में पानी पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है। गरीबों को मुफ्त राशन पहुंचाने का भी काम किया गया है। करोड़ों लोगों को गैस सिलिंडर तथा सौभाग्य योजना के तहत हर गांव में बिजली पहुंचाने का काम किया गया।
उन्होंने हाथरस मामले में कहा कि प्रदेश सरकार सीबीआई जांच करा रही है। हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि के क्रांतिकारी कानूनों का किसान नहीं बल्कि विरोधी दल और बिचौलिया विरोध कर रहे हैं।
इस दौरान सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, अपना दल एस जिलाध्यक्ष अनिल पटेल, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा आदि रहे।
सीटें बढ़ाने की मांग, एबीवीपी ने मंत्री को दिया ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक निर्मल तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति को ज्ञापन देकर स्नातक कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि कालेज एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से कई बार मांग करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। जल्द सीटें न बढ़ाई गईं तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान दीपराज, अभय, प्रदत्त, सत्यम, चित्रांशु, प्रिंस, अंकित, आर्यन राजपूत, श्रेयश, विपुल, प्रखर, सोमिल, अमन आदि रहे।