फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sachin-Jigar's duo rocked, students danced to the songs

Kanpur News: सचिन-जिगर की जोड़ी का धमाल, गानों पर झूमे छात्र

Mon, 23 Mar 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sachin-Jigar's duo rocked, students danced to the songs
आईआईटी में बॉलीवुड नाइट बॉलीवुड गायक गाना गाते हुए - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। बॉलीवुड नाइट के साथ रविवार को आईआईटी में टेककृति-2026 का समापन हो गया। बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी सचिन-जिगर ने मंच पर गीतों से ऐसा समां बांधा कि हर कोई थिरक उठा। स्वर लहरी बही। एक के बाद दूसरा गीत प्रस्तुत कर गायकों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। तेज धुनों पर सुन साथिया माहिया बरसा दे, अपना बना ले पिया आदि गीतों का जादू जैसा असर हुआ।
विज्ञापन

आईआईटी तकनीकी एवं उद्यमिता महोत्सव टेककृति के चौथे अंतिम दिन ज्ञान, नवाचार, प्रतिस्पर्धा और मनोरंजन का संगम देखने को मिला। बॉलीवुड नाइट में देश भर से आए विज्ञानियों, शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं ने खूब आनंद लिया। सचिन-जिगर ने झूठी खाई थी कसम वो निभाई नहीं, काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं, पहले से ज्यादा तुम पे मरने लगा हूं आदि गीत सुनाए। इससे पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। दिन में रक्षाकृति 2.0–ऑपरेशन सिंदूर, 21वीं सदी में त्रि-सेवा संचालन-तकनीक, समन्वय और निष्पादन विषय पर पैनल ने चर्चा की।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय, एयर मार्शल फिलिप थॉमस और रियर एडमिरल अजीत थेक्केपट ने कार्यक्रमों भाग लिया। आधुनिक युद्ध का बदलता तरीका, उन्नत तकनीकों, रियल-टाइम इंटेलिजेंस और समन्वित कमांड संरचनाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। पैनल ने सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच संयुक्त संचालन, अगुवाई आदि के बारे में जानकारी दी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पीछे थल, जल और वायु सेना का साझा प्रयास बताया गया। उनका कहना था कि देश की सेना हर चुनौती को स्वीकार करने की स्थिति में है। एनपीसीआई हैकाथॉन का समापन भी हुआ। रोबोवार्स ने दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed