फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sachendi youth sentenced to 10 years imprisonment for rape

Kanpur News: दुष्कर्म में सचेंडी के युवक को 10 वर्ष की कैद

Sun, 08 Mar 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 08 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sachendi youth sentenced to 10 years imprisonment for rape
कानपुर देहात। फैक्टरी में काम करने वाली महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में एडीजे-15 ने 10 साल के कारावास की सजा सुनाई। रनियां थाना क्षेत्र में किराये पर रहने वाली एक महिला ने 15 जून 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि फैक्टरी में कानपुर नगर सचेंडी थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी शिवम मिश्रा ने जनवरी 2023 को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसको धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। गर्भ ठहरने पर शादी का झांसा दिया फिर गर्भपात करा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। एडीजीसी ने बताया कि शनिवार को अदालत ने शिवम मिश्रा के दोषी ठहराते हुए दस साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर 15 हजार रुपये जुर्माना भी किया। उन्होंने बताया कि जुर्माने की पूरी धनराशि पीड़िता को दिए जाने व जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को 15 माह के अतिरिक्त कारावास का भी आदेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed