{"_id":"98897a28e6362281664c47ab51009c9b","slug":"sabotage-and-assault-in-rama-medical-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामा मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामा मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़, मारपीट
अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 02 Aug 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसा देने के बाद भी नकल न कराए जाने का आरोप लगाकर रामा मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टूडेंटों ने शनिवार सुबह पूरा कॉलेज तहस-नहस कर दिया। परीक्षा का बहिष्कार करके स्टूडेंटों ने ऑडिटोरियम, नर्सिंग कॉलेज, एकाउंट सेक्शन, प्रिंसिपल ऑफिस, मेडिकल कॉलेज के रिसेप्शन में घुसकर तोड़फोड़ की, सारे कागजात फाड़ डाले।
सिक्योरिटी मैनेजर अजय चौहान को पीटा। प्रिंसिपल को घेरकर नारेबाजी की। स्टूडेंटों का आक्रोश देख प्रिंसिपल वहां से खिसक गईं। बाद में कॉलेज के सिक्योरिटी गार्डों ने स्टूडेंटों पर लाठियां भांजी। इससे एक छात्रा समेत कई स्टूडेंटों को चोटें आई हैं। जवाब में छात्रों ने पथराव किया। बवाल की सूचना पाकर कल्याणपुर सीओ जितेंद्र श्रीवास्तव और पांच थानों की फोर्स पहुंची।
पुलिस के सामने भी काफी देर तक बवाल चला। सीओ ने किसी तरह स्टूडेंटों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे तक चले बवाल के बाद दोपहर 12 बजे से परीक्षा शुरू हुई, जो दोपहर तीन बजे खत्म हुई। बिठूर पुलिस के मुताबिक कॉलेज प्रशासन की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मंधना के रामा मेडिकल कॉलेज में शनिवार से जनरल नर्स एंड मिडवाइफ (जीएनएम) शेष की परीक्षा होनी थी। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा के दौरान स्टूडेंट नकल करने लगे तो कक्ष निरीक्षक ने उन्हें रोक दिया। इस पर स्टूडेंट भड़क गए, बोले नकल करने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने पैसा लिया है तो अब रोका क्यों जा रहा है।
स्टूडेंटों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और कालेज में घूम-घूम कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। कंप्यूटर, मेज-कुर्सी, दरवाजे और खिड़की में लगे शीशे ईंट-पत्थर एवं लाठी डंडे से तोड़ डाले। सिक्योरिटी मैनेजर को पीटा। नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल लक्ष्मी राणा का घेराव कर नारेबाजी की।
आफिसों में घुसकर कागजात फेंक दिए। स्टूडेंटों का आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन ने नकल कराने के नाम पर प्रति छात्र 5 से 10 हजार रुपये लिए हैं। अब नकल करने से रोक रहा है। यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन ने मोटी रकम लेकर 14 स्टूडेंट्स को हापुड़ के एक केंद्र में परीक्षा देने भेज दिया है।
स्टूडेंटों का गुस्सा देखकर प्रिंसिपल चुपचाप वहां से खिसक गईं। स्टूडेंटों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्डों ने उन पर लाठियां चलाई हैं, जिससे छात्रा आरती समेत कई स्टूडेंटों को चोटें आईं हैं। बाद में कल्याणपुर सीओ के साथ पनकी, कल्याणपुर, बिठूर, चौबेपुर समेत पांच थानों का फोर्स पहुंचा। सीओ ने किसी तरह स्टूडेंटों को समझा कर शांत कराया।