फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sabhi vidhansabha me bnega maidan

Kanpur News: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा ग्रामीण स्टेडियम, खिलाड़ियों का तैयार होगा रिकॉर्ड

Tue, 27 Oct 2026 08:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
sabhi vidhansabha me bnega maidan

विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं का बनेगा वार्षिक कैलेंडर, 

ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और पहचान दिलाने पर जोर


माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले में खेल विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक ग्रामीण स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार होगा। वहीं, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तैयार कर उन्हें पहचान दिलाई जाएगी। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर भी बनाया जाएगा।

मंगलवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जिला खेल प्रोत्साहन समिति और युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें खेल मैदानों और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियां बढ़ाने की योजना शामिल होगी। जिलाधिकारी ने क्रीड़ा विभाग और युवा कल्याण विभाग को आपसी समन्वय से खेल प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने को कहा। विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रोफाइल तैयार की जाएगी। इसमें राज्य, राष्ट्रीय और अन्य स्तरों पर हासिल की गई उपलब्धियों का विवरण दर्ज होगा। इससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार सहित क्रीड़ा और युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


युवक मंगल दलों को करेंगे सक्रिय

 समीक्षा के दौरान युवक मंगल दलों को सक्रिय बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को इनसे जोड़ने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीण युवाओं की खेलकूद, सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed