{"_id":"5e8ca7b08ebc3e6f9507c01b","slug":"s-10-members-beaten-deceptive-to-a-corona-suspect-tied-with-rope","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल पुलिस ऑफिसर ने विक्षिप्त को कोरोना संदिग्ध बता गले में रस्सी बांधकर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल पुलिस ऑफिसर ने विक्षिप्त को कोरोना संदिग्ध बता गले में रस्सी बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
Tue, 07 Apr 2020 09:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग के गले में रस्सी बांध कर पीटता एस 10 का सदस्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में चकेरी के जाजमऊ स्थित आदर्श नगर में मंगलवार को एक विक्षिप्त कुछ घरों में घुसने का प्रयास कर रहा था। तभी इलाके के लोगों ने पुलिस को कोरोना संदिग्ध होने की सूचना दे दी। मौके पर पुलिस के साथ एस-10 (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) के सदस्य भी पहुंचे।
विज्ञापन
एस-10 के सदस्यों ने बुजुर्ग को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान वहां खड़े किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और वायरल कर दिया। बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सीओ कैंट आरके चतुर्वेदी ने बताया कि वीडियो आदर्श नगर इलाके का है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा बुजुर्ग आदर्श नगर के आसपास के इलाके के घरों में घुसने का प्रयास कर रहा था। वह आसपास थूंकते हुए जा रहा था। जिसके बाद लोगों ने उसे कोरोना संदिग्ध समझकर पीट दिया। सीओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन