फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rupa's fourth cub will enjoy watching leopard cubs playing

Kanpur News: तेंदुए के शावकों को खेलता देख मन बहलाएगा रूपा का चौथा शावक

Thu, 24 Jul 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rupa's fourth cub will enjoy watching leopard cubs playing
सफारी पार्क में तेंदुए के शावकों के पास शेरनी रूपा का शावक।  - फोटो : सफारी पार्क में तेंदुए के शावकों के पास शेरनी रूपा का शावक।
इटावा। शेरनी रूपा के तीन शावकों की मौत के बाद अब चौथा शावक (मादा) खुद को अकेला महसूस कर रहा है। 16 जुलाई को तीसरे शावक की मौत हो गई थी। बचे हुए चौथे शावक का अकेलापन दूर करने के लिए सफारी प्रबंधन ने उसे तेंदुए के शावकों के परिसर के पास रखा है। ताकि वह उनकी उछलकूद देखकर खुश रह सके। उसका सकारात्मक असर भी दिख रहा है लेकिन उसने सामान्य रूप से अपना खानपान कम कर रखा है। सफारी प्रबंधन उसकी लगातार निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि शेरनी रूपा ने अप्रैल में चार शावकों को जन्म दिया था। शेरनी के गलत व्यवहार की वजह से दो शावकों की उसी समय मौत हो गई थी। सफारी प्रशासन ने शेष दो शावकों को रूपा से अलग रखने का निर्णय लिया था। दोनों शावकों को कीपरों को पालने की जिम्मेदारी दी गई थी। 16 जुलाई को तीसरे शावक ने बी दम तोड़ दिया था। तीसरा और चौथा शावक एक साथ लगभग 85 दिन तक रहे थे। ऐसे में तीसरे की मौत के बाद चौथा शावक गुमसुम रहने लगा था।
विज्ञापन

चौथे शावक का अकेलापन दूर करने के लिए उसे तेंदुए के शावकों के बगल वाले क्राॅल (तेंदुए के शावक जहां रहते हैं उसके पास वाला परिसर) में रखा गया है। ताकि चौथा शावक जल्द से जल्द सामान्य हो सके। निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि तेंदुआ शावक के बगल में आने के बाद शावक में अपेक्षित सुधार हो रहा है पर अभी भी चौथा शावक कभी-कभी अपने मृत साथी को तलाशने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed