फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rumor of briefcase bomb kanpur

अटैची बम से मचा हड़कंप!

Wed, 01 Mar 2017 12:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
 rumor of briefcase bomb kanpur
डेमो

कानपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात पुल‌िस को देख अटैची छोड़कर भाग गगा। पुल‌िस की आखों के सामने पड़ी उस अटैची ने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी। थानों में फौरन फोन घनघनाए। तुंरत मौके पर फोर्स पहुंच गई। आसपास जमा लोगों में दहशत फैल गई। फ‌िर आग की तरह शहर में खबर फैल गई...अटैची में बम!   

विज्ञापन


इस अटैची ने पुल‌िस को खूब छकाया। स्वरूपनगर में हैलट अस्पताल के सामने पुलिस को देखकर टप्पेबाज अटैची छोड़कर भाग निकले। अटैची में बम की अफवाह से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मालिक का पता लगाकर उसे अटैची सौंप दी। खोदा पहाड़, न‌िकली चुह‌िया..
विज्ञापन


कल्याणपुर के गूबा गार्डेन निवासी पीडब्ल्यूडी के जेई अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह रावतपुर तिराहे से दो बाइक सवारों ने टप्पेबाजी कर कार से अटैची पार कर दी। इधर, दोनों टप्पेबाज अटैची लेकर स्वरूपनगर की ओर जा रहे थे। हैलट के पास पुलिस को देख टप्पेबाज अटैची छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लोगों ने लावारिस अटैची देखी तो बम की अफवाह फैल गई। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर संजय सिंह ने पहले तो अटैची उठाकर हैलट के अंदर सूनसान जगह पर फेंक दिया। कोई हरकत न होेने पर फिर उसे खोला तो अंदर सरकारी कागजात और डायरी मिली। जिस पर फोन करके अशोक कुमार को थाने बुलाकर अटैची दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed