{"_id":"582f5b2f4f1c1b7c2290154c","slug":"ruckus-situation-in-court-in-note-changing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट के बदले नोट न देने पर कचहरी में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट के बदले नोट न देने पर कचहरी में बवाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
डेमो
पांच सौ और एक हजार के नोट के बदले चलन वाले नोट न देने पर कचहरी में करीब आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा। महिला वकील डाकघर से युवक को पकड़कर लाईं और चेंबर में बैठा लिया। इसके चलते वकीलों और वादकारियों की चेंबर के सामने भीड़ लग गई। कोतवाली प्रभारी आरके वशिष्ठ ने युवक को चेंबर से निकलवाया। उनका कहना है कि दोनों में समझौता हो गया है।
अधिवक्ता नाज मदनी कुछ साथियों के साथ डाकघर गईं और वहां लाइन में लगे राहुल गौतम को पकड़कर कचहरी अपने चेंबर ले आईं। इनका कहना था कि राहुल ने हीरामन का पुरवा निवासी कनीज बेगम के हजार और पांच सौ के 6.41 लाख रुपये बदलने को लिए थे। राहुल की मां कुसुमा देवी पोस्ट आफिस में एजेंट हैं। इसलिए विश्वास करके दे दिए थे। राहुल गौतम 2.89 लाख रुपये लेने की बात कह रहा था। अधिवक्ता ने भी पुलिस को फोन किया और राहुल की मां भी कोतवाली पहुंच गई थी।