Kanpur: बुद्ध धम्म एवं अंबेडकर ज्ञान चर्चा समारोह में बवाल, एक दर्जन उपद्रवियों ने 22 मिनट तक मचाया उत्पात
Kanpur Crime: पंडाल के नीचे सो रहे साउंड मलिक पिंटू कुशवाहा निवासी देवरा थाना सब ने विरोध किया, तो जमकर मारपीट करने लगे उनके सिर में सबर से प्रहार कर दिया। इससे पिंटू का सर फट गया और गंभीर हालत में जमीन पर गिर पड़ा।
विस्तार
कानपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव में नौ दिवसीय बुद्ध धम्म एवं अंबेडकर ज्ञान चर्चा का आयोजन बीते 15 दिसंबर से दिन-रात में चल रहा है। इसमें कथा के चौथे दिवस में रात्रि की कथा समापन करीब 11:30 के बाद प्रसाद वितरण संपन्न हुआ।
इसके बाद कार्यक्रम स्थल में से सभी लोग अपने-अपने घरों को जाकर सोने चले गए। वहीं, सिर्फ टेंट कर्मचारी और साउंड कर्मचारी ही मौके पर मौजूद थे। इसी बीच रात करीब दो बजे कई कारों से पहुंचे अज्ञात लोगों ने कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर फायरिंग के साथ तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।
पंडाल के नीचे सो रहे साउंड मलिक पिंटू कुशवाहा निवासी देवरा थाना सब ने विरोध किया, तो जमकर मारपीट करने लगे उनके सिर में सबर से प्रहार कर दिया। इससे पिंटू का सर फट गया और गंभीर हालत में जमीन पर गिर पड़ा। उसको इलाज के लिए रात में ही एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
22 मिनट तक पंडाल के अंदर मचाया उत्पात
लगभग एक दर्जन उपद्रवियों ने करीब 22 मिनट तक पंडाल के अंदर उत्पात मचाया। इस दौरान उपद्रियों ने टेंट के पर्दे फाड़े, कुर्सियां तोड़ीं और मौके पर रखी अंबेडकर और बुद्ध की तस्वीरों को भी फाड़ दिया। आयोजन स्थल पर लगी संत रविदास की मूर्ति भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी।
आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन
इसके बाद उपद्रवी कई राउंड हवाई फायरिंग करने के बाद वापस भाग खड़े हुए। सूचना मिलने के बाद में साढ़ थानाध्यक्ष सतीश चंद्र राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही आसपास के कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
कुछ युवकों के नाम और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
मंगलवार सुबह आयोजन स्थल में आसपास गांव के भी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। साथ ही, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ के साथ पंडाल के अंदर पड़े खून समेत जरूरी साक्ष्यों का संकलन किया। आयोजकों ने पहेवा गांव के ही कुछ युवकों के नाम और अज्ञात के खिलाफ लिखकर पुलिस को दिए हैं।