फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ruckus alleging incitement for kanpur conversion

UP: धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोप लगा हंगामा, पुलिस ने बिल्डिंग के अंदर से सीडी, सीपीयू व किताबें जब्त कीं

Sun, 05 Mar 2023 04:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Mar 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
ruckus alleging incitement for kanpur conversion
धर्मांतरण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में चकेरी श्यामनगर स्थित एक कामर्शियल बिल्डिंग में प्रार्थना सभा के नाम पर हिंदू धर्म के लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोप लगा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिल्डिंग के अंदर से छह संदिग्धों को हिरासत में लिया। वहीं, कुछ संदिग्ध सामग्री भी जब्त की।

विज्ञापन


विहिप जिलाध्यक्ष हेमंत सेंगर ने बताया कि जागृति पैलेस के बगल की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर भीड़ जमा करके धर्मांतरण के लिए उकसाने की सूचना मिली थी। आरोप लगाया कि प्रत्येक शनिवार को प्रार्थना सभा की आड़ में एजेंटों और मिशन में शामिल लोगों को गुमराह करते हैं। सुबह जब कार्यकर्ता भी पहुंचे तो प्रार्थना सभा में एक टीवी पर विशेष धर्म से संबंधित संदेश प्रसारित होता मिला। वहां स्कूली बच्चों समेत दर्जनों की भीड़ थी। वहीं, बजरंग दल विभाग संयोजक अमरनाथ ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग का मालिक भी लोगों को बुलाकर प्रलोभन देकर योजनाबद्ध तरीके से धर्मांतरण कराता है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि बिल्डिंग को एक महिला 23 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर लिए है। बिल्डिंग डिफेंस में शोध विभाग के वैज्ञानिक की बताई जा रही है। महिला के अनुसार कुछ दिनों पहले उनकी बहन की मौत हो गई थी। आत्म शांति के लिए के लिए पाठ रखा था। तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विहिप जिला मंत्री अजय सिंह, आंनद सिंह, आकाश यादव, रचित मिश्रा, आलोक साहू, अंशु वर्मा, आलोक ठाकुर, शुभम वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed