फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RTI activist broke leg after running over scooter

Kanpur News: आरटीआई एक्टिविस्ट पर स्कूटी चढ़ाकर तोड़ा पैर

Tue, 25 Nov 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
RTI activist broke leg after running over scooter
कानपुर। फजलगंज थानाक्षेत्र में आरटीआई एक्टिविस्ट ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि सड़क पर जानबूझकर गिराने के बाद स्कूटी चढ़ाकर पैर तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी रामलखन जायसवाल ने बताया कि वह आरटीआई एक्टिविस्ट हैं। आरोप है कि 16 नवंबर को काम पर जा रहे थे। इसी दौरान फजलगंज में सुभाषचंद्र तिवारी ने बेटे कुलदीप तिवारी के साथ गालीगलौज देते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया। न रुकने पर बाइक पर लात मारकर गिरा दिया। धमकी दी कि बहुत बड़ा आरटीआई एक्टिविस्ट बनता है आज तुझे जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने उनके पैर पर स्कूटी चढ़ा दी और जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। फजलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पिता पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed