फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RTE: Target of 2468, seats allotted to 654

आरटीई: 2468 का लक्ष्य, 654 को आवंटित हुई सीटें

Sun, 30 Mar 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 30 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
RTE: Target of 2468, seats allotted to 654
कानपुर देहात। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चार चरणों में चली प्रक्रिया में 654 गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला मिलेगा। चारों चरणों में 1080 बच्चों ने आवेदन किया था। जांच के बाद 795 को स्वीकृति मिली थी। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नियमानुसार लॉटरी से चयन कर 654 को स्कूल आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस बार जिले में 2468 बच्चों को आरटीई के तहत दाखिला कराने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए चार चरणों में आवेदन लिए गए। विभाग को प्राप्त ऑनलाइन आवेदन के बाद पात्रता के आधार पर सीटें आवंटित की है। अब जिन बच्चों को चयनित विद्यालयों में प्रवेश के लिए सीटें आवंटित की गईं हैं। वह एक अप्रैल नए सत्र से दाखिला लेकर पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

....................

चरण आवेदन, स्वीकृत, आवंटन

प्रथम चरण- 402 275 200

दूसरा चरण- 311 250 196

तीसरा चरण- 214 160 150
चौथा तरण- 153 110 108
...................
वर्जन....

आरटीई के तहत चार चरणाें में आवेदन लिए गए। पात्रता के आधार पर 795 की स्वीकृत हुई थी। इनमें 654 को स्कूल आवंटित किए गए हैं। जिन्हें स्वीकृति मिली और विद्यालय आवंटित नहीं हुआ, इसके पीछे आवेदनकर्ता द्वारा भरे स्कूल के विकल्प में सीटे खाली न होना है। फिर भी उनसे विकल्प लिए जाएंगे। -अश्वनी आनंद, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


.....................

पोर्टल पर कई विद्यालयों में नहीं दिखा प्री-प्राईमरी का विकल्प

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत होने वाले प्रवेश में बेसिक शिक्षा विभाग के आगे स्कूलों की मनमानी ज्यादा हावी दिखी है। कई स्कूलों के पोर्टल पर प्री-प्राईमरी का विकल्प नहीं दिखा तो कई ने प्रवेश से बचने के लिए पंजीकरण भी नहीं कराया था। वहीं कई विद्यालयों ने पंजीकरण भी कम दिखाया। इनके अलावा अभिभावकों को वह विद्यालय विकल्प में दिए गए जो घर से काफी दूर थे। इन स्थितियों में प्रवेश प्रक्रिया में दिक्कतें हुईं। जिम्मेदार भी इन सब बातों से अनजान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed