फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RTE: Apply from February 2nd to March 25th, help desk facility also available.

आरटीई : दो फरवरी से 25 मार्च तक करें आवेदन, हेल्प डेस्क की भी सुविधा

Tue, 20 Jan 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
RTE: Apply from February 2nd to March 25th, help desk facility also available.
कानपुर। आरटीई के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी। प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। गैर-सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा एक और पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटों पर अलाभित व दुर्बल वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन, सत्यापन, लॉटरी और नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रारंभिक कक्षाओं की मैपिंग और रजिस्ट्रेशन के लिए ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं ताकि सभी बच्चों का नामांकन समय पर और पारदर्शी तरीके से हो सके। बीएसए सुरजीत सिंह ने बताया कि जिला कार्यालय, सीडीओ कार्यालय, बीडीओ कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्प डेस्क लगाई गई है। इससे ऑनलाइन आवेदन में असमर्थ अभिभावकों को सुविधा मिलेगी। आवेदन करते समय जन्म, आय, निवास, ईब्लूएस, दिव्यांग प्रमाण पत्र लाना होगा।
विज्ञापन



शैक्षिक सत्र 2026-27 में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की समय सारिणी

चरण
आवेदन की तिथियां


सत्यापन
लॉटरी

पहला
2-16 फरवरी
2-16 फरवरी 18 फरवरी 2026
दूसरा 21 फरवरी–7 मार्च 21 फरवरी-सात मार्च नौ मार्च 2026
तीसरा 12 मार्च–25 मार्च 12 मार्च–25 मार्च 27 मार्च 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed