फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rss officials join 50 thousand branches

50 हजार शाखाओं पर जुटेंगे संघ पदाधिकारी

Mon, 13 Jul 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Jul 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
 rss officials join 50 thousand branches
गुरु पूर्णिमा (31 जुलाई) से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गतिविधियां
विज्ञापन
देशभर में तेज हो जाएंगी। देश भर की 50 हजार और पूर्वी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की  6500 शाखाओं में एक महीने तक गुरु दक्षिणा कार्यक्रम चलेगा जिसकी तैयारियों के लिए संघ कार्यकर्ता जुट गए हैं।

संघ, भगवा ध्वज को ही अपना गुरु मानता है, इसलिए गुरु पूर्णिमा को सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गणवेश के बजाय धोती कुर्ते में ध्वज को प्रणाम करेंगे। संघ पदाधिकारी अपनी स्वेच्छा और हैसियत के हिसाब से ध्वज के सामने दक्षिणा भी देंगे।

पिछले दिनों महानगर में आयोजित शिक्षा वर्ग के दौरान संघ ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया था कि वे अपने अपने क्षेत्रों में जाकर नई शाखाएं स्थापित करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को संघ के साथ जोड़ें। बताया जा रहा है कि शिक्षा वर्ग से निकले नए कार्यकर्ता अपनी भूमिका गुरु पूर्णिमा से शुरू करेंगे।

इस दिन से शुरू होकर कार्यक्रम करीब एक महीने तक चलता रहेगा। प्रांतों में स्थापित संघ भवनों में सिर्फ पदाधिकारी    गुरु दक्षिणा करेंगे। क्षेत्र संघ चालक प्रो डीपी सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed