फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rss head mohan bhagwat today in city

सरसंघचालक आज कहेंगे मन की बात

Sun, 15 Feb 2015 02:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
rss head mohan bhagwat today in city
राष्ट्र रक्षा संगम कार्यक्रम में सरसंघ चालक मोहन भागवत रविवार को तुरही और घोष की ध्वनि के बीच प्रवेश करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पिछले करीब 15 दिन से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


निराला नगर मैदान पर तोरणद्वार बनाए गए हैं। पूरे मैदान को भगवाध्वज से सजाया गया है। संघ के पूर्वी प्रांत के इस कार्यक्रम में देवरिया, जालौन, गोरखपुर, बलिया, बिहार प्रांत के कई जनपदों से कई हजार स्वयं सेवक शामिल होने आए हैं।
विज्ञापन


शहर के कई स्थानों पर गणवेश का वितरण किया गया। स्वयं सेवक सरसंघचालक के संबोधन से पहले ध्वज प्रणाम करेंगे। संघ के बैंड घोष का प्रदर्शन घोष प्रमुख के निर्देशन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के अलावा संघ के स्वयं सेवकों की अपनी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए रक्षा विभाग बनाया गया है। कार्यक्रम में भागवत का संबोधन दोपहर दो बजे से होगा।

कार्यक्रम में बैठने के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। जिसमें संघ के पदाधिकारी और स्वयं सेवक अलग, भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। सभी को पूर्ण गणवेश में रहने की हिदायत दी गई है।

उलमा ने भागवत से मिलने का मांगा वक्त

सुन्नी उलमा कौंसिल के अध्यक्ष हाजी मुहम्मद सलीस ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक गजेंद्र सिंह को पत्र देकर संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने का समय मांगा है।

पत्र में सलीस ने कहा कि शहरकाजी मौलाना आलम रजा खां नूरी के साथ उलमा का एक प्रतिनिधिमंडल संघ प्रमुख से उलमा मिलकर मुसलमानों के बारे में फैली तमाम भ्रांतियों पर चर्चा करना चाहता है साथ ही इस बारे में उनकी राय भी ली जाएगी।


उन्होंने कहा कि संघ राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ने की बात करता है। एक तो संविधान के मुताबिक मुख्यधारा है तो दूसरी संघ की परिभाषित मुख्यधारा है। इस सिलसिले में ही विचार-विमर्श करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed