फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rs 50 thousand crossed from Air Force personnel's account as soon as you click on the link

Kanpur: लिंक पर क्लिक करते ही एयरफोर्स कर्मी के खाते से 50 हजार पार, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 May 2024 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 May 2024 10:42 PM IST
सार

Kanpur News: एयरफोर्स कर्मी से 50 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Rs 50 thousand crossed from Air Force personnel's account as soon as you click on the link
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी में एयरफोर्स कर्मी के एसबीआई रिवार्ड पॉइंट लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 50 हजार रुपये पार हो गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से चंडीगढ़ निवासी विश्वजीत दास चकेरी एयरफोर्स स्टेशन में जूनियर वारंट ऑफीसर के पद पर कार्यरत हैं। चंडीगढ़ स्थित एसबीआई में उनका बैंक खाता है। बताया कि मोबाइल पर छह मई की रात एसबीआई रिवार्ड पाइंट्स के इक्सपायरी होने का एसएमएस आया।

विज्ञापन


उन्होंने जिज्ञासा वश दूसरे दिन सात मई को लिंक पर क्लिक कर दिया, जिससे एसबीआई का योनो एप का पेज खुला। बाद में ओटीपी जेनेरट हुआ। उनके बैंक खाते पर आटो फिलिंग ऑप्शन होने से ओटीपी इन्यूट हो गई। तीन मिनट बाद बैंक से 50 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। ठगी का शिकार होने पर एसबीआई बैंक शाखा और साइबर क्राइम ब्रांच में संपर्क किया। चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed