फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rs 2 lakh fine for four bags for not showing degree

Kanpur News: डिग्री न दिखाने पर चार झोलाछापों पर दो लाख का जुर्माना

Thu, 13 Nov 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rs 2 lakh fine for four bags for not showing degree
इटावा। जिला पंजीकरण प्राधिकरण की बैठक में चार झोलाछाप डिग्री नहीं दिखा सकें। डीएम के आदेश पर उन पर 50-50 हजार के हिसाब से दो लाख का जुर्माना लगाया गया। दोबारा अस्पताल या क्लीनिक खोले मिलने पर 2.5 लाख का जुर्माना लगाकर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, बैठक से गायब रहने वाले अस्पताल संचालकों पर भी 50- 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। अगली बैठक में न आने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंजीकरण प्राधिकरण की बैठक आहूत की गई। इसकी अध्यक्षता डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने की। इस बैठक में बिना पंजीकरण व बिना डॉक्टर संचालित हो रहे 22 अस्पताल व क्लीनिक संचालकों को कई माह पहले थमाए गए नोटिस मामले में बुलाया गया था। बैठक में 22 अस्पताल संचालकों में 17 उपस्थित हुए जबकि पांच अस्पताल संचालक बैठक से गैरहाजिर रहे। डीएम ने इस नाराजगी जताकर लोहन्ना चौराहे स्थित विजय बहादुर हॉस्पिटल, बसरेहर के श्रीराम हॉस्पिटल, भरथना के शीला हॉस्पिटल, सरसई नावर के बंगाली क्लीनिक व उदी के राजपूत क्लीनिक पर 50-50 हजार जुर्माना लगाया है। अगली बैठक में न आने पर 2.5 लाख का जुर्माना लगाकर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में 17 में चार अस्पताल अस्पताल डिग्री नहीं दिखा सके। इसमें बसरेहर, भरथना के बहादरपुर, ऊसराहार रोड व अहेरीपुर के अस्पताल संचालक शामिल हैं। इन पर 50-50 हजार जुर्माना लगाया गया है। शेष बचे 13 अस्पताल संचालकों पर बीएमएस डिग्री मिलने, पंजीकरण न होने पर 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed