{"_id":"6ae37f59ad8ba6b16e0428b4","slug":"rs-105-crore-transferred-to-accounts-for-the-pm-poshan-yojana-kanpur-news-c-214-1-knj1008-158516-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पीएम पोषण योजना के लिए 1.05 करोड़ रुपये खातों में भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पीएम पोषण योजना के लिए 1.05 करोड़ रुपये खातों में भेजी
विज्ञापन
कन्नौज। पीएम पोषण योजना के प्रभावी संचालन और स्कूली बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने योजना के तहत 1.05 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर संबंधित खातों में भेज दी है। इससे विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।
जिले में पीएम पोषण योजना के तहत प्राथमिक से लेकर इंटर कॉलेज तक विभिन्न श्रेणियों के विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागीय विवरण के अनुसार, इसमें 1,006 प्राथमिक विद्यालय, 259 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 194 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा 39 अशासकीय सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय, 13 सहायता प्राप्त मदरसे, चार दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय, एक अनुदानित संस्कृत विद्यालय और 60 इंटर कॉलेज भी योजना के दायरे में हैं।
विद्यालयों में तैनात रसोइयां बच्चों को नियमित भोजन उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही हैं। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों के पोषण स्तर में सुधार करना, विद्यालयों में उनकी उपस्थिति बढ़ाना और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि विकसित करना है। धनराशि खातों में भेजे जाने से भोजन व्यवस्था के संचालन में आर्थिक सहायता मिलेगी। साथ ही, निर्धारित मानकों के अनुरूप बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने में भी सहयोग मिलेगा। पीएम पोषण योजना बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शैक्षिक विकास को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि योजना के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।