फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RPF constable arrested for molesting foreign woman in Tejas Express

Tejas Express: ट्रेन में विदेशी महिला से छेड़खानी, RPF सिपाही ने टॉयलेट में खींचा...फिर सेल्फी भी ली, गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2023 08:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Mar 2023 08:59 PM IST
सार

तेजस एक्सप्रेस में विदेशी महिला से छेड़खानी के मामले में आरपीएफ सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, रेलवे ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
RPF constable arrested for molesting foreign woman in Tejas Express
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में आनंदविहार-अगरतला तेजस एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच एच-1 में अपने मंगेतर के साथ पटना जा रही स्विट्जरलैंड की महिला के साथ ट्रेन एस्कॉर्ट के सिपाही जितेंद्र सिंह ने छेड़खानी की। टॉयलेट से निकलने के बाद उसके साथ बदतमीजी करने की सेल्फी भी ली।

विज्ञापन

महिला के मंगेतर ने इसकी शिकायत कंट्रोलरूम को दी। इस पर बुधवार देर रात एक बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई ट्रेन से आरोपी सिपाही को जीआरपी ने हिरासत में लिया। महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। गुरुवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, आरपीएफ ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके द्विवेदी ने आरोपी सिपाही की बर्खास्तगी की सिफारिश की है। आरोपी सिपाही जितेंद्र सिंह पर धारा 354, 354ए और बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवती मंगेतर के साथ पटना जा रही थी
दिल्ली के आनंदविहार रेलवे स्टेशन से अगरतला के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस (20502) के एच-वन कूपे में स्विटजरलैंड की युवती अपने भारतीय मूल के मंगेतर के साथ पटना जा रही थी। ट्रेन में आरपीएफ कानपुर सेंट्रल थाने पर तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह एस्कॉर्ट टीम में था।

सिपाही ने टॉयलेट में खींचा, फिर सेल्फी भी ली
 बुधवार की रात करीब सवा दस बजे हाथरस के पास युवती टॉयलेट गई, तो उसके पीछे सिपाही जितेंद्र भी गया।  महिला टॉयलेट से जैसे ही बाहर निकली, तो आरोपी सिपाही ने उसे पकड़कर अंदर की ओर खींचा और मोबाइल से सेल्फी भी ली। महिला के चिल्लाने पर सिपाही विदेशी महिला को छोड़कर आगे निकल गया।

आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
महिला के मंगेतर ने कंट्रोल के जरिए अफसरों को सूचना दी। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर आधी रात के बाद आई, तो सिपाही को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। महिला की तहरीर पर उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सिपाही को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

फिरोजाबाद का रहने वाला है आरोपी सिपाही
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पिछले एक साल से सिपाही थाने में तैनात था। यह मूल रूप से फिरोजाबाद जिले का रहने वाला है। एक साल पहले यह कानपुर सेंट्रल पर सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ ऑफिस में तैनात था।

आरपीएफ का सुरक्षा दस्ता हुआ है बदनाम
पिछले छह सालों से नौकरी कर रहा है। इसकी ड्यूटी अलग अलग ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए बने एस्कॉर्ट में लगती थी। यह पहली घटना है, जिसमें इसने इस हरकत से आरपीएफ के सुरक्षा दस्ते को बदनाम करने का काम किया है।

तेजस एक्सप्रेस में छेड़छाड़ की घटना शर्मनाक है। आरोपी आरपीएफ सिपाही को गिरफ्तार हो गया है। विभागीय कार्रवाई के लिए जांच शुरू हुई है। घटना के चंद घंटों में ही आरोपी को निलंबित किया गया है।  -अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed