{"_id":"69977d2cf5de2b760401ea2c","slug":"royal-eleven-defeated-pwd-rangers-by-224-runs-kanpur-news-c-362-1-ka11003-142025-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रॉयल इलेवन ने पीडब्ल्यूडी रेंजर को 224 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रॉयल इलेवन ने पीडब्ल्यूडी रेंजर को 224 रन से हराया
विज्ञापन
कानपुर। केएनसीए की संडे क्रिकेट लीग में गुरुवार को रॉयल इलेवन ने पीडब्ल्यूडी रेंजर को 224 रन से पराजित किया। वहीं मो. स्टार्स ने केटीएल इलेवन को तीन विकेट से और ट्राइडेंट इलेवन ने पावर स्टार्स को 83 रन से हराया।
केंद्रीय विद्यालय मैदान पर खेले गए पहले मैच में रॉयल इलेवन ने 25 ओवर में सात विकेट पर 278 रन बनाए। टीम से के कुशवाहा ने 108, मो. शोएब ने 57 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अंबर व रिंकू ने दो-दो विकेट लिए। वहीं पीडब्ल्यूडी रेंजर की पूरी टीम 11.4 ओवर में 54 रन पर सिमट गई। टीम से रिंकू ने सर्वाधिक 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उस्मान ने चार, मो. शाह ने तीन व अमान ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच के कुशवाहा को चुना गया।
श्यामनगर स्थित पीएसी-बी मैदान पर हुए दूसरे मैच में केटीएल इलेवन ने 25 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। टीम से श्यामजी ने 38, योगेश ने 28 व आमिर ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विशाल ने दो, अभय, अमन, भूपेंद्र, नवीन ने एक-एक विकेट लिया। वहीं मो. स्टार्स ने 22.2 ओवर में सात विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीता। टीम से भूपेंद्र सिंह ने 53 व आकाश गुप्ता ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में आमिर खान ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच भूपेंद्र को चुना गया।
विज्ञापन
कैंट स्थित स्टेडियम में हुए तीसरे मैच में ट्राइडेंट इलेवन ने 25 ओवर में चार विकेट पर 244 रन बनाए। टीम से विष्णु ने ने 95 व एस त्रिपाठी ने 56 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में दिनेश, सोमवीर व बृज ने एक-एक विकेट लिया। वहीं पावर स्टार्स की पूरी टीम 23 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। टीम से संदीप ने 32 व अनुभव ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनूप दीक्षित व डॉ. फहीम ने तीन-तीन व निशांत मिश्रा ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच विष्णु को चुना गया।