{"_id":"60487687b36998011d55ed31","slug":"rotomac-group-chairman-vikram-kothari-gets-brain-hemorrhage","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सिर के बल गिरे रोटोमैक ग्रुप के चेयरमैन विक्रम कोठारी, ब्रेन हैमरेज हुआ, 72 घंटे अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सिर के बल गिरे रोटोमैक ग्रुप के चेयरमैन विक्रम कोठारी, ब्रेन हैमरेज हुआ, 72 घंटे अहम
Wed, 10 Mar 2021 01:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
रोटोमैक समूह के मालिक विक्रम कोठारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन हजार करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के आरोपी रोटोमैक समूह के चेयरमैन विक्रम कोठारी की हालत गंभीर है। डाक्टरों के मुताबिक अगले 72 घंटे उनके लिए बहुत अहम हैं। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से लखनऊ ले जाकर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
21 फरवरी को वे घर पर सिर के बल गिर पड़े थे और उनको ब्रेन हैमरेज हुआ था। उन्हें स्वरूप नगर स्थित मधुराज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को तबीयत और बिगड़ गई। अपोलो अस्पताल के सूत्र बताते हैं कि उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है।
बैंक धोखाधड़ी मामले में वर्ष 2018 में विक्रम कोठारी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। लगातार जेल में बंद रहने के कारण वे शुगर और हाई ब्लडप्रेशर के शिकार हो गए। स्वास्थ्य कारणों से करीब डेढ़ साल बाद उन्हें जमानत मिली। तब से वे लगातार बीमार चल रहे हैं। बीते दिनों विक्रम कोठारी के बेटे राहुल और बैंक धोखाधड़ी मामले में विक्रम के सहयोगी रहे उदय देसाई की भी जेल में तबीयत खराब हुई थी। तब उन्हें उर्सला में भर्ती कराया गया था।