{"_id":"6acaa6d93531373bc707103e","slug":"rose-and-marigold-crops-submerged-in-floodwaters-prices-soar-kanpur-news-c-362-1-ka11001-158388-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाढ़ के पानी में डूबा गुलाब और गेंदा, चढ़ गए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाढ़ के पानी में डूबा गुलाब और गेंदा, चढ़ गए दाम
विज्ञापन
कानपुर। त्योहारों में आम जनता की जेब पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। बाढ़ के पानी में गुलाब और गेंदा डूब जाने और नवरात्र में मांग बढ़ने से दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। खासकर गुलाब का फूल तीन गुना तक महंगा बिक रहा है।
व्यापारियों के अनुसार, बाजार में फूलों के दामों में एक दिन में ही बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। गुलाब एक दिन पहले 100 रुपये किलो बिक रहा था उसकी कीमत शुक्रवार को बढ़कर 300 से 400 रुपये किलो तक पहुंच गई है। गेंदे का फूल 30 से 40 रुपये किलो मिल रहा था। अब त्योहारी मांग के चलते 60 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। इसके अलावा विष्णुकांता के दाम 50-80 रुपये से बढ़कर 150-200 रुपये किलो हो गए हैं जबकि कमल का फूल प्रति नग 5 से बढ़कर 10 रुपये हो गया है।
गुलदावदी पहले 150 रुपये किलो में बिक रहा था वो अब 300 रुपये/किलो, 30 से 40 रुपये किलो बिकने वाली गुलमेहंदी अब 100 रुपयेकिलो और सौ रुपये किलो बिकने वाली चांदनी 250 रुपये/किलो पहुंच गई।
विज्ञापन
किसानों के अनुसार, इस बार मांग ज्यादा होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आपूर्ति बेहद कम है। हाल ही में आई बाढ़ के कारण शहर के आसपास के खेतों में लगी गुलाब और गेंदे की फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई है। स्थानीय पैदावार प्रभावित होने के कारण अब शहर की मंडियों में मध्य प्रदेश, राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों जैसे कन्नौज और उन्नाव से फूलों की आवक हो रही है। ट्रांसपोर्ट और बाहरी जिलों से माल आने का खर्च बढ़ जाने के कारण खुदरा बाजारों में फूल महंगे दामों पर बिक रहे हैं।
सरसौल के किसान बीरपाल ने बताया कि खेत में पानी भरने से गुलाब डूब गया और फसल बर्बाद हो गई। इसी तरह रमईपुर के किशनलाल ने बताया कि पानी में गेंदे की फसल खराब हो गई। शुक्रवार को नौबस्ता स्थित फूलमंडी में गुलाब करीब चार क्विंटल तो गेंदा एक हजार क्विंटल बिका।