फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roof collapsed in Kanpur due to rain, five injured including four girls

आसमान से बरसी आफत: कानपुर में बारिश से छत ढही, चार बच्चियों समेत पांच घायल

Fri, 20 Aug 2021 01:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 20 Aug 2021 01:36 AM IST
सार

चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि मकान मेहंदी हसन का है, जो करीब सौ साल पुराना है। सुरक्षा की दृष्टि से किसी को भी छत पर जाने से मना किया गया है। 

विज्ञापन
Roof collapsed in Kanpur due to rain, five injured including four girls
बारिश से छत ढही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को बारिश के दौरान एक  मकान की छत का कुछ हिस्सा ढह गया। महिला व चार बच्चियां मलबे में दब गईं। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। महिला समेत तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


गुलाब बाबू के हाता की पहली मंजिल पर इमरान मंसूरी परिवार के साथ रहते हैं। बारिश के दौरान उनकी दो बेटियां नवीहा फातिमा (7), अनाविया (3) अपनी सहेलियों शिनायत (5) व अल्फिया (3) के साथ छत पर खेल रही थीं। पास में ही इमरान की पत्नी शबाना परवीन (30) भी थीं। तभी अचानक छत ढह गई।
विज्ञापन


महिला व चारों बच्चियां छत समेत नीचे गिर गए। शबाना, अनाविया और अल्फिया को गंभीर चोट आई है। चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि मकान मेहंदी हसन का है, जो करीब सौ साल पुराना है। सुरक्षा की दृष्टि से किसी को भी छत पर जाने से मना किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की आंख जाने से बची
पुलिस के अनुसार अनाविया की दाईं आंख के नीचे गहरा घाव है। बच्ची की आंख जाने से बच गई है। वहीं, शबाना परवीन का हाथ टूट गया। अल्फिया के सिर पर चोट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed