फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ronil murder, Girl student said I have brothers relationship with Ronil, , father said accused should be hange

रोनिल हत्याकांड: छात्रा बोली- रोनिल से भाई का रिश्ता, डीपी में लगाई थी तस्वीर, पिता बोले- आरोपी को फांसी हो

Wed, 07 Dec 2022 12:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Dec 2022 12:04 PM IST
सार

रोनिल हत्याकांड में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। इस मामले में जुड़ी छात्रा ने बताया कि उसका रोनिल से भाई-बहन का रिश्ता था। हालांकि आरोपी को हमेशा उन पर शंका रहती थी। छात्रा ने पुलिस को आरोपी विकास की सनक के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
Ronil murder, Girl student said I have brothers relationship with Ronil, , father said accused should be hange
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रोनिल हत्याकांड के आरोपी विकास पर सनक सवार थी। उसको किसी भी कीमत पर यकीन नहीं हो रहा था कि उसकी प्रेमिका से रोनिल का प्रेम प्रसंग नहीं है। यकीन दिलाने के लिए छात्रा काफी प्रयास किया। कई बार बातचीत कर स्पष्ट किया।

विज्ञापन

इस साल रक्षाबंधन पर छात्रा ने रोनिल से राखी बंधवाते हुए व्हाट्सएप डीपी भी लगाई थी। तब भी विकास नहीं माना। वह रोनिल से खुन्नस रखे रहा और मौका पाकर उसकी जान ले ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन

जब वह दसवीं कक्षा में थी, तब उसकी मुलाकात रोनिल से कोचिंग में थी। दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ाई करते थे। छात्रा ने बताया कि रोनिल पढ़ाई में काफी तेज था। इसलिए वह अक्सर पढ़ाई से संबंधित मदद लेती थी। एक दो बार उसके घर पर भी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोनिल के परिजन भी उसको जानते हैं। इसके बाद में दोनों भाई बहन के रिश्ते की तरह रहने लगे थे। विकास लंबे समय से रोनिल से खुन्नस रखता आया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जून से ही ही रोनिल की हत्या की साजिश रच रहा था।

सोशल मीडिया के जरिये हुई थी छात्रा और विकास की दोस्ती
सूत्रों के मुताबिक इंस्टाग्राम के जरिये विकास की छात्रा से करीब दो साल पहले दोस्ती हुई थी। काफी समय तक सोशल मीडिया पर ही चैट के जरिये बातचीत होती रही थी और फिर दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर दिए थे।

धीरे धीरे बात होती रही और फिर दोनों का प्रेम प्रसंग चलने लगा। विकास 12वीं पास है। आईटीआई में दाखिल लेने के बाद पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। उसके पिता शटरिंग ठेकेदार हैं। मामले की जांच के बाद उसके पिता ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पिता बोले- आरोपी को फांसी हो
वारदात के बाद से रोनिल के पिता संजय सरकार व उनकी मां गुमसुम है। वह हर दिन बस यही इंतजार कर रहे थे कि आखिर कब वो दिन आएगा जब उनके इकलौते बेटे के कातिल पकड़े जाएंगे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान संजय सरकार लगातार मौजूद रहे।

वो खुलासे पर संतुष्ट भी हैं। हालांकि उनका कहना है कि यह यकीन नहीं हो रहा है कि वारदात को सिर्फ एक ही आरोपी ने अंजाम दिया। एक दो और लोग भी शामिल हैं। संजय ने कहा कि मेरा इकलौता बेटा तो चला गया, अब मकसद है कि उसके कातिल को फांसी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed