फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roland and Olympic Club reached the semi-finals

Kanpur News: सेमीफाइनल में पहुंचे रोलैंड और ओलंपिक क्लब

Fri, 05 Jun 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Roland and Olympic Club reached the semi-finals
कानपुर। फ्रेंड्स यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित प्रथम अनिल रावत स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में रोलैंड क्लब ने वीनस क्लब को 153 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में ओलंपिक क्लब ने यूनिक क्लब को आठ विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।
विज्ञापन

राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में रोलैंड क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में नौ विकेट पर 269 रन बनाए। सुमित बसंत ने 83, कुलदीप श्रीवास्तव ने 47, विजय वर्मा ने 34 और सौरभ मिश्रा ने 27 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। तो गेंदबाजी में वीनस क्लब की ओर से लकी राजपूत और शुभम गोस्वामी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में वीनस क्लब की पूरी टीम 25.1 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। शुभम गोस्वामी ने 28 और ऋषभ प्रजापति ने 25 रन बनाए। तो गेंदबाजी में रोलैंड क्लब की ओर से आर्यन दिवाकर ने तीन विकेट, जबकि अर्जुन मिश्रा और सात्विक शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए। आर्यन दिवाकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

रामकली मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में यूनिक क्लब की टीम 20 ओवर में 71 रन पर ऑलआउट हो गई। अक्षय शुक्ला ने 28 और उज्ज्वल पांडेय ने 23 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में ओलंपिक क्लब के पियूष पाल ने चार, राज कटियार ने तीन और अभिजीत सिंह ने दो विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को सस्ते में आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओलंपिक क्लब ने मात्र सात ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर मुकाबला जीता। जीत में जय प्रकाश ने 30 और आयुष कुमार ने नाबाद 37 रन बनाए। तो गेंदबाजी में यूनिक क्लब से रितिक पाल व मंदीप सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। पियूष पाल को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed