फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robbery report against 21 including former district president of BJPRobbery report against 21 including former district president of BJP

Kanpur News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 21 के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट

Fri, 19 Jul 2024 02:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 19 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Robbery report against 21 including former district president of BJPRobbery report against 21 including former district president of BJP
पुखरायां। कस्बा के स्थित एक स्कूल में तोड़फोड़ करने व लूटपाट करने के मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 21 लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुखरायां कस्बा स्थित रामजी लाल सरस्वती बाल मंदिर प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापक गीता देवी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि 25 मार्च की रात वह घर में थीं। तभी फोन पर सूचना दी गई की भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी समेत कई लोग तोड़फोड़ कर रहे हैं। बताया कि जब वह पति राकेश कुमार के साथ पहुंची तो देखा कि जेसीबी से स्कूल गिराया जा रहा था।
विज्ञापन

वहीं ताला तोड़कर अलमारियां और फर्नीचर ट्रैक्टर-ट्रालियों में लादा जा रहा है। जिसमें विद्यालय का रिकार्ड और 1480 रुपये लूट लिए गए। जब विरोध किया तो कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर भेजा उड़ा देने की धमकी देते हुए लातें मारी। त्रिपुरेश तिवारी, आकाश तिवारी, अमित तिवारी, बबलू यादव उर्फ मुकेश यादव, हरीओम यादव और उनके 15 साथियों ने घेर कर बंधक बना लिया। ट्रैक्टर से सामान लेकर जाने लगे। उसी समय डायल 112 नंबर पर दी गई सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई। उनके विरोध के बावजूद लोग नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि भोगनीपुर कोतवाली में शिकायत की गई, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसपर पुलिस अधीक्षक से फरियाद की। यहां से भी उन्हें न्याय नहीं मिला। इस पर उन्होंने न्यालाय की शरण ली। अपराध निरीक्षक जीतेंद्र कुमार ने बताया कि डकैती में छह नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed