{"_id":"69f11a2ebf50bda4ab0a29e0","slug":"robbery-of-a-bullion-trader-revealed-three-criminals-arrested-kanpur-news-c-220-1-akb1007-141934-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सर्राफा व्यवसायी से लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सर्राफा व्यवसायी से लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार
Wed, 29 Apr 2026 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई दिनदहाड़े लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने मंगलवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए 11400 रुपये, दो तमंचे और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया कि मंगलवार शाम 5:50 बजे के करीब गजनेर थानाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा टीम के साथ सरवनखेड़ा-गंगरौली मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टीम ने घेराबंदी कर कानपुर नगर के रावतपुर थाना क्षेत्र के सिलेंडर चौराहा के पास रहने वाले राजरोशन, शिवली थाना क्षेत्र के जोरावरपुर निवासी आकाश कोरी व जिगनीपुरवा निवासी कुलदीप कोरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, लूट के 114000 रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक व व्यापारी के दस्तावेज बरामद कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन कुलदीप कोरी ने सर्राफा व्यापारी की रेकी कर उसके घर के जानकारी की कॉल कर दी थी। इसके बाद उन दोनों ने रेउना निवासी श्याम कोरी के साथ मिलकर निनाया के पास व्यापारी को बाइक से गिराकर लूटपाट की थी। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। वहां से तीनों को जेल भेजा गया है। एएसपी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।