फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robbery in jewellery

सर्राफा दुकान में पांच लाख के जेवरात की लूट

Sun, 21 Dec 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sun, 21 Dec 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
robbery in jewellery
उत्तरीपुरा कसबे के एक सर्राफा दुकान में गत शुक्रवार की रात बदमाशों ने धावा बोलकर पांच लाख्ा के जेवरात लूट लिए। वारदात के दौरान ऊपरी मंजिल पर निवास बनाए दुकान मालिक ने बदमाशों को देख बंदूक से ललकारा।
विज्ञापन


पुलिस को  घटना के बारे में सूचना दी। घटनास्थल तक पुलिस के आने से पहले ही बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जेवरातों की चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा कसबा स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर रमेश चंद्र की सोना-चांदी के जेवरातों की दुकान है। देर शाम रमेश चंद्र  दुकान को बंद करके दुकान की ऊपरी मंजिल पर स्थित घर को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत शुक्रवार को दो बजे के करीब उन्हें दुकान से खटपट की आवाजें सुनाई दी। उन्होेंने नीचे की ओर झांका। इस पर उन्हें दुकान का शटर जैक से टूटा मिला।

दुकान के बाहर दो बदमाश खड़े दिखे। उन्होंने अपनी दोनाली लाइसेंसी बंदूक से बदमाशों को ललकारा। अपने भाइयों में राजेश और उमेश को जगाया।

घटना के दौरान पुलिस को सूचना दी। बदमाशों के हथियारबंद होने के डर से कोई भी नीचे उतर कर नहीं गया। एक घंटे तक बदमाशों लूट करते रहे।

दुकान मालिक को धमकी देते हुए तिजोरी लेकर बड़ी आसानी से फरार हो गए। पास में ही पुलिस की गश्त होने के बावजूद उन्हें घटनास्थल आने में घंटो लग गए।

शनिवार की सुबह घटना की सूचना पर दुकान पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के करीब एक घंटे बाद आई पुलिस काफी देर तक छानबीन करती रही।

बदमाशों के लूट गई तिजोरी राइस मिल के समीप में पड़ी मिली। सीओ राजेंद्रधर द्विवेदी ने जाकर जांच की। वहीं, पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक पुलिस ने अज्ञात चोराें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

दुकान मालिक रमेश चंद्र ने बताया कि दस हजार रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये के जेवरातों पर बदमाशों ने हाथ साफ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed