फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robbers robbed ten kilos of silver by firing

फायरिंग कर सराफ से लूटी दस किलो चांदी, सोने का बैग बचाने पर कर्मचारी का माथा चूमते रहे व्यापारी

Fri, 13 Dec 2019 11:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Dec 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
robbers robbed ten kilos of silver by firing
घटना के बाद दुकान के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जालौन के रामपुर में शाम के वक्त भीड़ भरे सराफा बाजार में हवाई फायर कर एक ही बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने सफारा व्यापारी से दस किलो चांदी लूट ली। बदमाश तो व्यापारी का सोने वाला बैग भी लूटने के प्रयास में थे लेकिन कर्मचारी ने किसी तरह वह बैग उनके हाथों से छीन लिया। लूट व फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सुचना मिलते ही थाने का फोर्स पहुंचा लेकिन काफी देर माथा पच्ची के बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। जिस बैग को पप्पू ने अपनी जान पर खेलकर बचाया उस बैग में करीब बीस बाइस लाख के सोने के आभूषण थे। इस पर न सिर्फ सोनी बल्कि बाजार के कई व्यापारी भी बार बार उसका माथा चूम रहे थे।
विज्ञापन


किसी भी अधिकारी के न पहुंचने से इलाकाई लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त रहा। क्षेत्र की सराफा बाजार में शाम करीब सवा 6 बजे के आसपास जब सराफा व्यापारी ओमप्रकाश सोनी उर्फ रज्जू अपनी दुकान के शटर बंद कर रहे थे, तभी पास में उनके सोने व चांदी के रखे बैग में दो बदमाशों ने झपट्टा मारा, तब तक लुटेरों का तीसरा साथी लाल रंग की बिना नंबर की पल्सर बाइक लेकर पहुंचा और तीनों उसमें सवार होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख पास खड़े सोनी के कर्मचारी पप्पू पुत्र यासीन खां ने बदमाशों के हाथ पर झपट्टा मारा तो उनके दोनों बैग सड़क पर गिर गए, जिस पर पप्पू ने सोने के जेवर वाला बैग खींच लिया। यह देख बदमाशों ने हवाई फायर कर दिया और दूसरा फायर पप्पू की ओर किया लेकिन वह मिस हो गया।


इससे पहले कि आसपास के व्यापारी कुछ समझ पाते तीनों बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर माधौगढ़ की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर आरके सिंह ने काफी देर तक लोगों से पूछताछ की और कुछ सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन उनमें सिवाय भीड़ के और कुछ देखने को नहीं मिला। सोनी के मुताबिक लूटी गई चांदी की कीमत करीब चार साढ़े चार लाख रुपये के आसपास होगी। घटना के काफी देर बाद एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed