{"_id":"5ca1f977bdec22143f7584f9","slug":"robbers-looted-three-family-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के तांडव से थर्राया जालौन, लूटपाट करने के बाद कई राउंड फायरिंग कर भागे लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों के तांडव से थर्राया जालौन, लूटपाट करने के बाद कई राउंड फायरिंग कर भागे लुटेरे
Mon, 01 Apr 2019 05:15 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 01 Apr 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
वारदात के बाद सहमें खड़े ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जालौन जिले में करीब छह बदमाशों ने माधौगढ के कुरौती में तीन घरों को निशाना बनाया। बदमाश घरों से नगदी व जेवर लूट ले गए। वारदात को अंजाम दे रहे बदमाशों की भानुप्रताप सिंह पुत्र धरमवीर से छीनाझपटी भी हुई। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले। देर से पहुंची पुलिस को देखते ही ग्रामीण का गुस्सा फूट पड़ा।
कुरौती में देर रात करीब छह बदमाशों ने इन्द्रभान सिंह पुत्र सुल्तान सिंह के घर को निशाना वनाया। बदमाश रात करीब दो बजे गैलरी का ताला तोड़कर घर के अन्दर दाखिल हो गए। घर के सदस्य ओमवती, हर्षित सिह व भतीजी कमरे में सो रहे थे। बदमाश बंद कमरे का ताला काटकर 3500 रूपए नगद दो जंजीर, 4 अगूठीं, झुमकी, पायल सहित दो लाख रुपये का सामान ले उड़े।
इसके वाद प्रमोद सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह की परचूनी दुकान का ताला तोड़कर गोलक में रखे 2500 रुपए गुटका ले गए। बदमाशों का आतंक यहीं नहीं खत्म हुआ। उन्होंने निर्माणाधीन मकान में दाखिल हुए। मकान मालिक निरवेन्द्र सिंह पुत्र करन सिंह छत पर सो रहे थे। नीचे कमरे में पत्नी पूनम, थाना राठ के गांव मझंगुआ निवासी साला भानुप्रताप सिंह पुत्र धरमवीर सिंह व पत्नी आरती सो रहे थे। बदमाशों ने बक्सा, सूटकेश उठाया तो पूनम जाग गई और बदमाशों से झीनाझपटी की। बहन को लड़ते देख भाई भानुप्रताप व उसकी पत्नी आरती भी भिड़ गई। खुद को फंसता देख बदमाशो ने भानुप्रताप को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। देर से पहुंची पुलिस को देखते ही ग्रामीण का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।