फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robbers attacked in car and shot to man

फूफा से मिलने जा रहा था युवक, रास्ते में बदमाशों ने कार रोक बस इस बात पर मार दी गोली

Sun, 02 Jun 2019 09:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 02 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
robbers attacked in car and shot to man
सांकेतिक तस्वीर
इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र में कार सवार तीन बदमाशों ने रविवार सुबह बाइक से फूफा को रुपये देने जा रहे युवक को गोली मारकर एक लाख रुपये लूट ले गए। घायल युवक को एक ग्राम प्रधान ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। युवक ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना को ही संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर निवासी अनुज उर्फ बोना पुत्र दलवीर सिंह बाइक से चौबिया क्षेत्र के गोरा दयालपुर निवासी फूफा प्रहलाद सिंह को एक लाख रुपये देने जा रहा था। बसरेहर क्षेत्र के चित भवन भदामई रोड और संतोषपुर घाट के बीच सुबह 10 बजे कार सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली और रुपये छीनने लगे। अनुज बदमाशों से भिड़ गया और एक बदमाश को जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन


कार की स्टेयरिंग पर बैठा तीसरा बदमाश युवक को साथियों से भिड़ता देख उतरा और तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद तीनों बदमाश युवक के जेब से रुपये निकालकर भदामई की ओर फरार गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद कार से गुजरे सिरसा गांव के प्रधान स्वतंत्र चौधरी ने युवक को खून से लथपथ देख कार में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्राम प्रधान ने युवक के बताए फोन नंबर पर परिजनों को भी सूचना दी।


अनुज के चचेरे भाई प्रदीप यादव ने बताया कि दो बदमाशों को भाई ने पहचान लिया है। उधर, थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि अनुज हत्या के एक मामले में आरोपी है। कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटा है। उसकी जमीन के विवाद में रंजिश है। लूट की घटना संदिग्ध लग रही है, फिर भी मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed