फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robber attacked on elderly couple

घर में घुस बुजुर्ग दंपति को चाकू से गोद किया खून से लथपथ, पड़ोसियों ने लुटेरे को दबोचा

Sun, 02 Jun 2019 01:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 02 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Robber attacked on elderly couple
घर में अकेले बुजुर्ग दंपति को देख लुटेरे ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
बर्रा में शनिवार को घर में घुसे लुटेरे ने बुजुर्ग दंपति पर चाकू से हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने लुटेरे को दबोच कर पीटा। पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर बुजुर्ग दंपति को हैलट में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


बर्रा पांच निवासी विनोद कुमार द्विवेदी हीरालाल खन्ना स्कूल से रिटायर हैं। परिवार में पत्नी बीना के अलावा मां कामता देवी हैं। पुलिस के  मुताबिक कुछ दिन पहले हीरालाल के घर में लगा कूलर खराब हो गया था। मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी बिजली मिस्त्री बबलू ने कूलर बनाया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह बबलू घर आया और हीरालाल से काम के सिलसिले में बातचीत करने लगा। बीना घर की पहली मंजिल पर अपनी सास के पास चली गईं। इसी बीच बबलू ने हीरालाल पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची बीना पर भी उसने चाकू से कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बकाया पैसा मंगाने पर आरोपी की उनसे कहासुनी हुई। विवाद होने पर उसने दोनों पर हमला कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed