फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ROB will be completed this month, will be able to fill the space from 1st February

Kanpur News: इसी महीने पूरा होगा आरओबी, पहली फरवरी से भर सकेंगे फर्राटा

Sun, 26 Jan 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
ROB will be completed this month, will be able to fill the space from 1st February
रूरा (कानपुर देहात)। रूरा नगर वासियों को जल्द ही आरओबी की सौगात मिलने वाली है। आरओबी पर तेजी से फुटकर काम पूरे कराए जा रहे हैं। सेतु निगम आरओबी पर बिटुमिन (डामरीकरण) कार्य 31 जनवरी तक पूरा कर देगा। पहली फरवरी से आरओबी पर सफर की शुरूआत होगी।
विज्ञापन

नगर में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी बनकर हुआ तैयार है। डाकघर की ओर मुख्य सेतु से अंतिम पिलर को जोड़ने के लिए स्लैब ढलाई 31 दिसंबर को हुई थी। अब शटरिंग खोली जा रही है। इधर आरओबी पर छूटे फुटकर कामों में चहारदीवारी में रंग रोगन, पूरे आरओबी पर सुरक्षा संकेतक लगाने, बरसाती पानी निकासी आदि के काम कराए जा रहे हैं। डामरीकरण कार्य 27 जनवरी हो शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर के लोगों को इसी दिन का इंतजार है। आरओबी पर काम पूरा कराने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय है। इसी अवधि में डामरीकरण पूरा होगा। पहली फरवरी से आरओबी पर सफर की शुरुआत होगी। हालांकि कई बाइक सवार या फिर पैदल राहगीर पुल से होकर निकल रहे हैं। इससे श्रमिकों को दिक्कत हो रही है। सेतु निगम के परियोजना निदेशक वीके सेन ने अभी आरओबी पर बाइक सवारों व पैदल राहगीरों के आवागमन न करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
सड़क सुरक्षा के लिए लग रहे पीले व लाल संकेतक
नगर के करीब एक किमी. लंबे आरओबी पर कई मोड़ हैं। वाहन सवारों की सुरक्षा को लेकर रेडियम संकेतक लगाए जा रहे हैं, जो रात में रोशनी पड़ने पर चमकेंगे। दायीं और बायीं लेन पर 60-60 रेडियम संकेतक लगने हैं। एक ओर की लेन पर संकेतक लगाने का काम पूरा हो गया है। संकेतक लगने से आरओबी पर मोड़ की जानकारी पहले ही चालकों को मिल जाएगी। इससे चालक वाहनों की गति कम कर निकल सकेंगे।

...................
वर्जन......
डामरीकरण के लिए जरूरी सामग्री भौंती प्लांट में उपलब्ध है। ठेकेदार की ओर से इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। रोलर और जरूरी मशीनें भी आ गई हैं। 27 जनवरी से डामरीकरण कार्य शुरू होगा। इसमें तीन-चार दिन लगेंगे। - वीके सेन, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम
-----
अब ये काम होंने शेष
- आरओबी पर हाईमास्ट लाइटें
- दूसरी लेन की चहारदीवारी पर रेडियम संकेतक
- ढलान मार्ग के पहले सर्विस लेन की ओर संकेतक
- मुख्य सेतु के दोनों ओर सीढि़या
- दोनों ओर की क्षतिग्रस्त सर्विस लेन
- डामरीकरण कार्य व थर्माेप्लास्ट पेंटिंग
- बरसाती पानी निकासी पाइप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed