{"_id":"5adb596d4f1c1b54098b5bf8","slug":"roadways-outsourcing-employees-protest-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन में कटौती करने पर रोडवेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारी आगबबूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन में कटौती करने पर रोडवेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारी आगबबूला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 22 Apr 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
वर्कशॉप में प्रदर्शन करते रोडवेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन के आउटसोर्सिंग कर्मचारी इन दिनों अपने ही विभाग के शोषण का शिकार हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें तय वेतन में कटौती कर भुगतान किया जा रहा है। इसके विरोध में शनिवार को 40 से ज्यादा कर्मचारियों ने कानपुर विकास नगर स्थित वर्कशॉप में जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान संदीप यादव ने कहा कि रोडवेज में कौशल विकास और आईटीआई पास आउट जितने भी छात्रों को आउटसोर्सिंग कार्य के लिए नौकरी मिली उन्हें उनके निर्धारित वेतन से भी कम का भुगतान किया जा रहा है।आकाश ने कहा कि मुख्यालय के अनुसार निर्धारित राशि दो सौ रुपये एक दिन के हिसाब से दी जाती है लेकिन उन्हें वेतन में इसमें भी कटौती करके भुगतान किया जा रहा है। रोडवेज विभाग जीने योग्य वेतन भी नहीं दे रहा है। वेतन में 18 प्रतिशत जीएसटी और 12 प्रतिशत फंड की कटौती की जाती है। फंड कटता है लेकिन उसकी रसीद नहीं दी जाती। वर्कशॉप में प्रदर्शन के दौरान 40 से ज्यादा रोडवेज आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद थे।