फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roadways bus climbed on divider due to steering failure, major accident averted

Kanpur News: स्टेयरिंग फेल होने से डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज बस, बड़ा हादसा बचा

Sun, 30 Mar 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 30 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus climbed on divider due to steering failure, major accident averted
रनियां। कानपुर के झकरकटी से आगरा सवारियां लेकर जा रही रोडवेज बस की शनिवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब रनियां के पास स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बस पलटने से बची तो बड़ा हादसा टल गया। मगर यात्री दहशत में दिखे।
विज्ञापन

बस के डिवाइडर पर चढ़ते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आस पास के लोगों ने बस को बेकाबू होते देखा तो मौके पर पहुंचे। यात्रियों को बाहर निकलवाया। इधर जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की क्रेन से बस को डिवाइडर से हटवाकर किनारे करवाया। दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

चालक अमित साहू ने बताया कि रनियां पड़ाव पहुंचते ही बस की स्टीयरिंग फेल हो गई। जिससे बस डिवाइडर में चढ़ गई। घटना के समय बस में आगरा, औरैया, सिकंदरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टूंडला आदि जगहों के 35 यात्री सवार थे। बस के डिवाइडर पर चढ़ने से करीब 15 मिनट तक जाम की स्थिति रही। थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने बताया कि बस हादसे में कोई घायल नहीं हुई। सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed