फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   roadways bus accident in kannauj

टायर फटने से अनियंत्रित हुई परिवहन निगम की बस डिवाइडर से टकराई, 16 सवारियां बाल-बाल बचीं

Tue, 16 Apr 2019 07:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Apr 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
roadways bus accident in kannauj
बस एक्सीडेंट (फाइल फोटो) - फोटो : SELF
कन्नौज के तालग्राम परिवहन निगम की अवध डिपो की बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। चालक व परिचालक मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं। 16 सवारियां बाल-बाल बच गईं। एनसीसी गश्ती टीम ने दूसरी बस से यात्रियों को आगरा भेजा।
विज्ञापन


हरदोई के वालामऊ वाड गांव निवासी चालक पारुल शुक्ला पुत्र रामप्रताप, संडीला निवासी परिचालक किशनचंद्र पुत्र बाबूराम के साथ परिवहन निगम की बस लेकर लखनऊ से आगरा जा रहे थे। बस में 16 सवारियां थीं।
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस का टायर फट गया बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई

मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर थाना तालग्राम के मुंडाला गांव के सामने तेज रफ्तार बस का टायर फट गया। बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। तेज झटका लगने से यात्री एक दूसरे की सीट पर पहुंच गए।

गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। चालक व परिचालक घायल हो गए। एनसीसी गश्ती टीम के राजेंद्र सिंह, अजय कुमार, शैलेंद्र, प्रदीप यादव ने यात्रियों को दूसरी बस से आगरा भेजा। घायल पारुल व किशनचंद्र को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया गया। बस को क्रेन से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed