फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roads will be pothole-free before the festival, making travel easier

Kanpur News: त्योहार से पहले गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, सफर में होगी सहूलियत

Thu, 18 Sep 2025 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 18 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Roads will be pothole-free before the festival, making travel easier
कानपुर देहात। बारिश सीजन में उखड़ी सड़कों को त्योहारों से पहले गड्ढामुक्त करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। जिले में 150 से अधिक सड़कें चिह्नित की गई हैं। शासन ने सड़कों के लिए पहली किस्त में 90 लाख रुपये दिए हैं। सड़क मरम्मत कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बारिश सीजन में सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। कई सड़कें माल वाहक वाहनों की आवाजाही से खराब हो गई हैं। रूरा-अकबरपुर मार्ग, अकबरपुर में ब्लॉक मार्ग, झींझक रेलवे स्टेशन से खानपुर डिलवल की सड़क, झींझक से कंचौसी मार्ग, रूरा में शिवली मार्ग, झींझक नहर पटरी मार्ग, डेरापुर में खजुर्रा मार्ग, बहिरी उमरी मार्ग, सरगांव बुजुर्ग से अकबरपुर मार्ग, मैथा में शिवली कल्याणपुर मार्ग समेत 150 से अधिक सड़कें उखड़ गई हैं। पिछले दिनों शासन से गड्ढामुक्त अभियान के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिले की सड़कों की मरम्मत के लिए 90 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें प्रांतीय खंड को करीब 46 लाख रुपये और निर्माण खंड-1 को 44 लाख रुपये मिले हैं। त्योहार से पहले सड़कों के दुरुस्त होने और आवागमन में सहूलियत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
त्योहारों से पहले दोनों खंड की सड़कें गड्ढामुक्त करने के लिए शासन से 90 लाख रुपये मिले हैं। बारिश की वजह से मरम्मत कार्य रुका था। अब बारिश थम गई है। जल्द की काम शुरू कराया जाएगा। पहले राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग और अन्य जिला मार्ग की सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। - राकेश कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
..............
फोटो-11 अभिषेक गुप्ता। संवाद
फोटो-12 सौरभ त्रिपाठी। संवाद
फोटो-13 राजा त्रिवेदी। संवाद
फोटो-14 अर्जुन बाबा। संवाद
12 किमी सड़क पर गड्ढों से आवाजाही में परेशानी
झीझक से कंचौसी तक करीब 12 किमी सड़क जगह जगह उखड़ गई है। शाहपुर, चिरखरी, पालनगर, परजनी, धीरपुर, दयाकापुरवा, कमलापत पुरवा रानेपुर, कंचौसी आदि गांव के लोगों को परेशानी होती है। - अभिषेक गुप्ता, भोला नगर झींझक
.............
दुरुस्त हों सड़क तो हिचकोलों से मिले निजात
झींझक स्टेशन के पास से उइछा मोड़ तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क पर गड्ढे हैं। सड़क दुरुस्त हो जो हिचकोलों से निजात मिले।
- सौरभ त्रिपाठी, खानपुर रोड झींझक
..............
झींझक रूरा मार्ग पर हिचकोंलों भरा सफर
रूरा से झींझक की दूरी 18 किमी है। नहर मार्ग एकल है। बीच बीच में सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। कई जगह सड़क बची नहीं है। इससे हिचकोंलों भरा सफर होता है। हादसे भी होते हैं। अभियान में सड़क दुरुस्त होगी तो सफर में सहूलियत होगी। - राजा त्रिवेदी, रूरा।

..............
कारी में उखड़ी सड़क से हादसे का खतरा
रूरा शिवली मार्ग में कारी कलवारी में पेट्रोल पंप के पास सड़क की एक पटरी उखड़ गई है। इससे हादसे का खतरा है। गड्ढामुक्त अभियान में सड़क दुरुस्त हो जाएगी तो सहूलियत होगी। - अर्जुन बाबा, कारी कलवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed