फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roads full and water entered houses and shops in kanpur, rain disrupted life, people need help

Kanpur: बड़ी लापरवाही! सड़कें लबालब...घर-दुकानों में घुसा पानी, बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, पढ़ें पूरी खबर

Thu, 13 Jul 2023 10:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Jul 2023 10:55 AM IST
सार

Kanpur News: मंधना के दाईपुरवा इलाके में दो दर्जन से अधिक घरों में आधी रात के बाद बरसाती नाले का पानी घुस गया। इसके चलते अनाज, फ्रिज और गृहस्थी का अन्य सामान डूब गया।

विज्ञापन
Roads full and water entered houses and shops in kanpur, rain disrupted life, people need help
घरों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश की वजह से कल्याणपुर ब्लॉक के दाईपुरवा नई बस्ती के पास से गुजरा बरसाती नाला उफना गया। इसकी वजह से आधी रात को करीब 30 घरों में पानी घुस गया। घरों में सो रहे लोगों ने अचानक पानी बढ़ता देखा, तो पूरी बस्ती में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

घरों में रखा सामान पानी मे उतारने लगा और अनाज, कपड़े, फ्रिज, कूलर आदि अन्य सामान पानी मे डूब गए। लोग रात को घरों की छत पर भागे। क्षेत्रीय लोगों ने घरों में पानी भरने का जिम्मेदार जीटी रोड चौड़ीकरण करवा रही कार्यदायी संस्था को बताया। ग्रामीणों ने बताया जीटी रोड चौड़ीकरण हो रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत नाले के ऊपर नया पुल बना है। इसमें पानी निकासी के पर्याप्त पाइप नहीं डाले गए और मलबा भी नहीं हटाया गया। इसी के चलते नाला उफना गया और घरों में पानी घुस गया। ग्राम प्रधान राहुल सिंह ने बताया बरसात के मौसम को देखते हुए उन्होंने पहले शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के अफसर बोले- जल्द मिलेगी राहत
मामले में पीएनसी के लाइजल अफसर सुशील कुमार ने बताया कि काम के चलते नाले में दो छोटे पाइप डाले गए, लेकिन अचानक ज्यादा बारिश की वजह से दोनों पाइपो का पानी डिसचार्ज नही हो सका। अब दोनों पाइप हटवाकर नाला खुलवा रहे। जल्द ही काम खत्म कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed