{"_id":"6322c587a34854684e0cdcac","slug":"road-safety-world-series-sachin-reached-kitchen-of-landmark-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच रद्द: पूर्व खिलाड़ियों ने होटल में की मस्ती, सचिन ने सेफ से पूछी खिचड़ी बनाने की विधि, लारा भी किचन में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैच रद्द: पूर्व खिलाड़ियों ने होटल में की मस्ती, सचिन ने सेफ से पूछी खिचड़ी बनाने की विधि, लारा भी किचन में...
Thu, 15 Sep 2022 12:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:21 PM IST
सार
इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर लैंडमार्क होटल के शेफ बलराम सिंह के पास पहुंचे और उनसे खिचड़ी बनाने की विधि पूछी। इसके बाद उन्होंने शेफ को विभिन्न तरह की खिचड़ी के फ्लेवर बताए।
विज्ञापन
लैंडमार्क होटल के किचन में पहुंचे सचिन और ब्रायन लारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बुधवार के हुई बारिश के कारण ग्रीनपार्क में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में होने वाले वेस्टइंडीज और इंडिया लीजेंड्स का मुकाबला भले ही रद्द हो गया हो लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने होटल लैंडमार्क में जमकर मस्ती की। इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर लैंडमार्क होटल के शेफ बलराम सिंह के पास पहुंचे और उनसे खिचड़ी बनाने की विधि पूछी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने शेफ को विभिन्न तरह की खिचड़ी के फ्लेवर बताए। साथ ही बनाने के तरीके से भी अवगत कराया। सचिन ने शेफ के साथ काफी समय बिताया। वहीं वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को जब मालूम चला कि सचिन किचन में हैं तो वो भी वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौसमी को चाकू से जल्दी कैसे छीला जाए।
विज्ञापन