फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road Safety World Series: Bangladesh team arrives at Greenpark Stadium to practice

Road Safety World Series: ग्रीनपार्क स्टेडियम में बांग्लादेश की टीम अभ्यास करने पहुंची, कल से शुरू होंगे मैच

Fri, 09 Sep 2022 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 09 Sep 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
Road Safety World Series: Bangladesh team arrives at Greenpark Stadium to practice
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 मैच - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज 10 सितंबर से होगा। शुक्रवार को बांग्लादेश की टीम सुबह 10 बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंची। यहां पर टीम ने सबसे पहले वार्मअप किया। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों ने एक्सरसाइज की और फिर नेट पर उतरे। नेट पर करीब तीन घंटे तक खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान ग्रीनपार्क के छात्रावास खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपनी गेंद का जौहर दिखाया।
विज्ञापन


मैच का शेड्यूल
10 सितंबर को इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
11 सितंबर को बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज
11 सितंबर को श्रीलंका बनाम आस्ट्रेलिया
12 सितंबर को न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
13 सितंबर को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
14 सितंबर को इंडिया बनाम वेस्टइंडीज
15 सितंबर को बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड

मैच के दौरान डॉक्टरों की 10 टीमें लगेंगी
क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों की देखभाल के लिए डॉक्टरों की 10 टीमें लगाई गई हैं। खिलाड़ियों के लिए चिकित्सीय व्यवस्था अलग रहेगी। इसके लिए ग्रीनपार्क के डायरेक्टर पवेलियन और उर्सला में सेफ हाउस बनाया गया है। एसीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि स्टेडियम के आसपास के नर्सिंगहोमों को भी अलर्ट कर दिया गया है। स्टेडियम के अंदर छह एंबुलेंस लगाई गई हैं। तीन एंबुलेंस की व्यवस्था स्टेडियम के बाहर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed