{"_id":"586beb5f4f1c1b4d561596e3","slug":"road-is-ready-brother-now-put-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो भैया बन गई रोड, अब तो डालो वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो भैया बन गई रोड, अब तो डालो वोट
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:54 PM IST
सार
- बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के अबाबकरपुर गांव के लोगों ने किया था बहिष्कार
- जिला प्रशासन ने सड़क और नाली बनवाकर की वोटिंग करने की अपील
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदान के बहिष्कार को प्रशासन ही नहीं, समाज भी हिकारत की नजरों से देख रहा है। प्रेरक संदेश देने के लिए चुनाव से पहले कानपुर के बिल्हौर विधानसभा अबाबकरपुर गांव में सड़क और नाली बनवा दी गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान इन मांगों को लेकर क्षेत्र के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया था। जिला प्रशासन अब यहां के ग्रामीणों से वोट जरूर डालने की गुजारिश कर रहा है। क्षेत्रवासियों को भूल का एहसास हुआ है। वे बढ़-चढ़ कर वोट डालने की बात कह रहे हैं।
दरअसल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी समीर वर्मा ने लोकसभा चुनाव में सबसे कम वोटिंग वाले बूथों को चिह्नित कर विधानसभा वार टॉप टेन सूची बनाई है। कम वोटिंग का कारण जानने के बाद उन्हें दूर किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को ग्रामीणों के संपर्क में रहते हुए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के प्रयास करने को कहा गया है।
लोकसभा चुनाव में यहां हुई थी सबसे कम वोटिंग
विधानसभा क्षेत्र स्थान वोटर वोटिंग प्रतिशत
विज्ञापन
बिल्हौर अबाबकरपुर 598 00
बिल्हौर टोसवां 436 00
बिठूर गजापुर 394 3.5
कल्याणपुर जुगलदेवी कालेज 1144 27.45
गोविंदनगर पनकी गंगागंज 761 29.96
सीसामऊ लेदर इंस्टीट्यूट सूटरगंज 802 25.56
आर्यनगर मो. अली कालेज बेकनगंज 828 25.48
किदवई नगर सोनेलाल पटेल कालेज 530 29.4
कैंट आजाद पब्लिक स्कूल जाजमऊ 1089 31.04
महाराजपुर प्रा. वि. नौबस्ता 1693 30.18
घाटमपुर प्रा. पा. गड़ाथा 1281 31.23