फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road construction

नबीपुर-गजनेर मार्ग के चौड़ीकरण का काम जल्द

Fri, 19 Mar 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
road construction
कानपुर देहात। जिले की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए शासन की तरफ से 28.20 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें नबीपुर-गजनेर मार्ग भी शामिल है। इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से हो रही थी। अकबरपुर रनियां विधायक ने मुख्यमंत्री से समस्या बताकर बजट की मांग की थी। बजट मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर-रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कुछ दिनों पहले मुलाकात की थी। उन्हें क्षेत्र की सड़कों की स्थिति से अवगत कराने के साथ बजट की मांग की। मुख्यमंत्री ने मैथा क्षेत्र में बसौसी से शेखूपुर तक तीन किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के लिए 4.99 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके अलावा मैथा रेलवे स्टेशन से बैरी सवाई मार्ग के नवीनीकरण के लिए 4.50 करोड़, ककरदही से अंधियारवर गांव तक नई सड़क निर्माण के लिए 1.80 करोड़ रुपये जारी किए हैं। नबीपुर-गजनेर मार्ग में तिलौची स्टेशन से गजनेर तक करीब आठ किमी सड़क के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से चल रही है।
विज्ञापन

विधायक ने इस सड़क पर अत्यधिक लोड होने की जानकारी मुख्यमंत्री को देकर चौड़ीकरण का अनुरोध किया। इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव पहले से ही शासन में लंबित था। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 17 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। विधायक ने बताया कि क्षेत्र सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता भगवानदास ने बताया कि बजट की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया कराने की कवायद चल रही है। जल्द ही इन सभी सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed